Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वामी लीला शाह कुटिया के लिए वल्लभ ग्राम में रेलवे अंडरपास की मांग 

खैरथल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर ने विख्यात संत स्वामी लीला शाह की कुटिया के सामने वल्लभ ग्राम में रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग का समर्थन करते हुए रेलमंत्री से अनुशंसा व्यक्त करने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने यह आश्वासन रविवार को किशनगढ़ बास आगमन पर
पूर्व विधायक रामहेत यादव व अलवर विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष मनोहर लाल परवाना द्वारा ज्ञापन दिए जाने के दौरान दिया।
ज्ञापन में जिसमे रेल सम्बंधी कार्यों के साथ साथ पूर्व विधायक रामहेत यादव द्वारा वल्लभग्राम से सन्त लीलाशाह की कुटिया तक आने जाने वालों के लिए रेल अंडरपास मंजूर कराने की मांग रखते हुए बताया कि इस कुटिया पर देश विदेश से बारहों मास श्रद्धालुओं के आने जाने का तांता लगा रहता है जिनको लंबा फेर लगाकर रेलवे फाटक नंबर 95 से होकर या रेल पटरी के ऊपर से गुजरना पड़ता है।
शिष्टमंडल में मण्डल अध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, महामंत्री मनीष शर्मा भी शामिल थे। ज्ञापन की प्रति अलवर सांसद महंत बालक नाथ को भी भेजी गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR