Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लावण्या को नई जिंदगी: आरबीएसके टीम ने किया निःशुल्क ऑपरेशन

लावण्या को नई जिंदगी: आरबीएसके टीम ने किया निःशुल्क ऑपरेशन

बाली (पाली): राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बाली ब्लॉक की टीम ने 10 वर्षीय लावण्या का निःशुल्क ऑपरेशन कर उसकी जिंदगी बदल दी। जन्म से दोनों पैरों में समस्या से जूझ रही लावण्या, निवासी बोया, का जोधपुर के JIET मेडिकल कॉलेज में 6 जनवरी को सफल ऑपरेशन हुआ।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि यह अभियान जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री और सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन में संचालित हुआ। बाली ब्लॉक टीम के सदस्यों, डॉ. प्रेम कुमार बर्वर, डॉ. भीमाराम चौधरी, फार्मासिस्ट पंकज कुमार गौड़ और मनोज कुमार ने लावण्या की पहचान कर इलाज की प्रक्रिया शुरू की।

लावण्या को बाली जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुमार नैण ने जांच के बाद जोधपुर के मेडिपल्स अस्पताल रेफर किया। ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर अजहरूद्दीन ने बताया कि आरबीएसके टीम अब तक 70 से अधिक जटिल ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक करवाकर बच्चों और उनके परिवारों को राहत दे चुकी है।

लावण्या के पिता अतुल कुमार वर्मा ने बेटी के इलाज में सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए आरबीएसके टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा, “यह हमारे परिवार के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।”

इस सफलता में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेमप्रकाश, मेडिपल्स के शावेज़ आलम, सीएचओ रमेश, और आशा कार्यकर्ता फूल कंवर व शांति देवी का योगदान सराहनीय रहा।

आरबीएसके जैसी पहलें बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन रही हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा के गेस्ट टीचरों को सरकार ने दिया झटका, पक्के नहीं होंगे अतिथि अध्यापक, स्पीकिंग ऑर्डर जारी