Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया


सुजानगढ़ (नि.स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में सैंकड़ों विद्यार्थियों व लोगों को निष्पक्ष मतदान व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की शपथ एडीएम भागीरथ साख ने दिलवाई। राजकीय पीसीबी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में एडीएम साख ने कहा कि पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में आवश्यक रूप से नाम जुड़वायें, क्योंकि मतदाता पहचान पत्र भी काफी आवश्यक दस्तावेज है। उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया ने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत में निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी और इसी दिन मतदाता दिवस मनाया जाता है। लूणिया ने कहा कि भारत में सरकार की बागडोर जनता के हाथों में लोकतंत्र के माध्यम से संविधान द्वारा दी गई है। इसलिए हमें लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिए आवश्यक रूप से मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम में सीबीईईओ कुलदीप व्यास, प्रिंसिपल धन्नाराम प्रजापत, भामाशाह अजय तोदी, देवकीनंदन तोदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा