ऑनलाइन गैंमलिंग से ठगी करने वाले 25 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 छत्तीसगढ़, 8 हरियाणा, 2 बिहार और 1 बीकानेर निवासी गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, 52 मोबाइल, 18 एटीएम कार्ड, 44 चेक बुक और हिसाब लिखे हुए 3 रजिस्टर किए बरामद, थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
सरदारशहर। शहर पुलिस ने सोमवार को चूरू पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में ऑनलाइन गैंमलिंग से ठगी करने वाले 25 युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने सोमवार दोपहर बाद 3 बजे पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के एक मकान में संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना है। यहां पर कोई अवैध गतिविधि का संचालन हो सकता है। जिस पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तो मकान के अंदर से कुछ व्यक्तियों के बोलने की आवाज सुनाई दे रही थी और वह आपस में अपना हिसाब लिखवा रहे थे और कह रहे थे कि आज हमने बहुत से लोगों से पैसे इकट्ठे कर लिए हैं। जिस पर पुलिस को अंदर किसी अवैध गतिविधि का होना प्रतीत हुआ। मकान के अंदर पहुंचे तो बहुत से युवक हाथों में लैपटॉप ओर मोबाइल लिए हुए बैठे थे। जिस पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी आशु पुत्र कुट्टू राव उम्र 19 साल, पुरुषोत्तम पुत्र मानसिंह गौड़ उम्र 25 साल, उदय कुमार पुत्र संजय कुंमहार उम्र 19 साल, राजकुमार पुत्र भरसनल देवागंज उम्र 24 साल, राकेश कुमार पुत्र संतोष कौशिक उम्र 25 साल, राहुल कौशिक पुत्र उज्जैन कौशिक उम्र 20 साल, गोपी पुत्र प्रकाश लोधी उम्र 21 साल, कमल साहू पुत्र मनसा साहू उम्र 19 साल, नारद पुत्र बाबूलाल लोधी उम्र 19 साल, आदित्य पुत्र बिशन गॉड उम्र 23 साल, रवि पुत्र छबि तेली उम्र 24 साल, गंगाधर पुत्र पवन कुमार गडरिया उम्र 20 साल, अमर पुत्र प्रकाश ठाकुर उम्र 22 साल, गुलजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह उम्र 24 साल, रवि पुत्र परसुराम मेघवाल उम्र 22 साल, पवन पुत्र राजाराम नाई उम्र 18 साल, हरियाणा निवासी मुकेश सिंह पुत्र बलवंत सिंह मेघवाल उम्र 19 साल, अजय सिंह पुत्र रोहिताश धानक उम्र 22 साल, साहिल पुत्र रोहिताश उम्र 21 साल, अनिल पुत्र दिलीप सिंह जाट उम्र 21 साल, ललित पुत्र सुभाष जाट उम्र 20 साल, बिहार निवासी विक्रम कुमार पुत्र मनोहर सिंह रजपूत उम्र 23 साल, अजीत कुमार पुत्र उपेंद्र राव उम्र 20 साल, राजस्थान के बीकानेर जिला निवासी कुलदीप पुत्र प्रेमचंद शेखावत उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि उक्त सभी आरोपी एक समूह बनाकर लैपटॉप में मोबाइल से फेयर प्ले गेम व अन्य एप के माध्यम से लोगों को झांसा देकर छलपूर्वक खातों में रुपए डलवा लेते हैं। उसके बाद खुद के अन्य के खातों में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। पुलिस ने 25 युवकों के पास से 10 लैपटॉप, 52 मोबाइल, 18 एटीएम कार्ड, 44 चेक बुक, 3 हिसाब लिखे हुए रजिस्टर सहित एक बैटरी इनवर्टर बरामद किया है।


