Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला बनाओ संघर्ष मोर्च द्वारा व्यापार मंडल बंद करने का किया आह्वान

जिला बनाओ संघर्ष मोर्च द्वारा व्यापार मंडल बंद करने का किया आह्वान

बीदासर- जनहित संघर्ष के मोर्चा के बैनर तले सुजानगढ़ को जिला बनाने को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं ने बीदासर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मिल कर 27 जनवरी को व्यापार मंडल बंद कराने का आह्वान करवाया। गांधी चौक में कस्बेवासियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर जनसंपर्क किया। मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार मेघवाल ने कहा कि सुजानगढ़ जिला बनाने के लिए 368 दिनों से धरना जारी है। इस बजट में अगर सुजानगढ़ को जिला बनाने की घोषणा नही होती है तो प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा, सुजानगढ़ जिला बनाने के मापदंड पर पूरी खरा है। साथ ही जिला मुख्यालय से दूरी प्रमुख बिंदु है। कॉमरेड राम नारायण रुलानिया ने कहा कि सुजानगढ़ या सुजला जिला हमारा हक है इसे लेकर रहेंगे। आजादी से पहले बीकानेर रियासत में सुजानगढ़ जिला था जिसे हटाकर चूरू को जिला बना दिया गया। इसी मांग को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों से 27 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान बंद कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार टांटिया, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भोभरिया, कोषाध्यक्ष शिवकुमार टांटिया, मंत्री बजरंग सिहाग, पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश बेंगाणी, जवाहरसिंह राठौड़, शिक्षक कटार सिंह जाखड़, पवन तोदी, शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा, दीपक भास्कर, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणियां, भीकमचंद खेरिया, भागीरथ गुरु, महबूब छींपा, गणेश कंदोई, गुट्टू सिंह सिसोदिया, हुक्माराम मेघवाल आदि लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा