Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ दिखेंगे अनुपम खेर; हॉरर थ्रिलर कनेक्ट का हिंदी ट्रेलर आया सामने

लेडी सुपरस्टार नयनतारा के साथ दिखेंगे अनुपम खेर; हॉरर थ्रिलर कनेक्ट का हिंदी ट्रेलर आया सामने

लेडी सुपरस्टार नयनतारा साउथ की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी हिंदी भाषा की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है और न ही हिंदी में उनकी कोई फिल्म रिलीज हुई है। लेकिन नॉर्थ में उनकी ह्यूज फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म कन्केट के मेकर्स ने फिल्म के तमिल वर्जन की रिलीज के ठीक 1 हफ्ते बाद हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है।

बता दें कनेक्ट एक हॉरर थ्रिलर है जो 30 दिसंबर को हिन्दी में रिलीज होगी। वहीं फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है, जो दुनिया भर में फैली महामारी के कारण अलग अलग जगाहों पर फंस गए है। लेकिन यह सिर्फ महामारी नहीं है जिसने फैमिली तो परेशान किया है। कनेक्ट दर्शकों को अपनी सीटों के किनारे पर ले आएगी।

राउडी पिक्चर्स के तहत विग्नेश शिवन द्वारा निर्मित, 'कनेक्ट' अश्विन सरवन द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं, वहीं सत्यराज, अनुपम खेर और विनय राय भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म अश्विन सरवनन और काव्या रामकुमार द्वारा लिखी गई हैं और 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर जिले के मेरथा गांव में बना नया जीएसएस हुआ चालू, इन 13 गांवों को मिलेगी पावरकट से मुक्ति