Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तीन युवकों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार

तीन युवकों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार

सरदारशहर। शहर के बीकानेर रोड स्थित चोटी होटल के पास पुलिस ने आपस में बहस कर रहे तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसआई गिरधारीसिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर बीकानेर रोड स्थित चोटी होटल के पास पहुंचे तो आगे एचआर नंबर की गाड़ी खड़ी थी और होटल के पीछे 6 व्यक्ति खड़े थे। जो आपस में बहस कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर होटल के पीछे खेतों में भागने लगे। जिस पर पुलिस जाब्ते के साथ पीछाकर उनमें से 3 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तीनों ने गंगानगर जिले के निवासी होना बताया। पुलिस ने उक्त तीनों को गंगानगर से सरदारशहर इतनी दूर आने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनके साथ संदिग्ध भागने वालों का नाम पूछा तो मोहित सोनी निवासी सरदारशहर तथा लालनाथ निवासी प्रीतमपुरा होना बताया। मोहित सोनी सरदारशहर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उक्त तीनों युवकों को गंगानगर से बुलाकर कोई बड़ा अपराध गठित करने की फिराक में थे। अपराध की रोकथाम के लिए गंगानगर जिले के करण पुत्र देवराज धाणक उम्र 22 साल, आशीष पारीक पुत्र सुभाष पारीक उम्र 22 साल, उमेश पुत्र रामनारायण पारीक उम्र 25 साल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उक्त तीनों के पास से एक एचआर नंबर की गाड़ी जप्त कि गई है। पुलिस द्वारा तीनों को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उपखंड मजिस्ट्रेट के आदेशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा