Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनता का जताया मोर्च के पदाधिकारियों ने आभार

जनता का जताया मोर्च के पदाधिकारियों ने आभार


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जनहित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन उपखंड मुख्यालय के सामने चल रहे धरना स्थल पर किया गया। बैठक में 21 जनवरी को आयोजित हुई जन सभा के बारे में चर्चा करते हुए काॅमरेड रामनारायण रूलाणिया ने कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीण जनता, शहरी कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने, महिलाओं और पुरूषों ने जिला बनाने के लिए आयोजित हुई सभा में भाग लेकर इसको सफल बनाया है, उसके लिए हम आम जनता का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों का एकजुट होना भी काफी अच्छा संकेत है। इस दौरान पार्षद सिराज खान कायमखानी, एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, जगदेव बेड़ा, गुरूदेव गोदारा, मुमताज काजी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने आमजन से अपील की कि आगामी दिनों में भी जिला बनाने के लिए आयोजित होने वाले प्रकल्पों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर जरूर सफल बनावें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा