Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंत्योदय सेवा शिविर में दिव्यांगों को मिला संबल, सरकार ने मुख्यधारा से जोड़ने का किया प्रयास  

अंत्योदय सेवा शिविर में दिव्यांगों को मिला संबल, सरकार ने मुख्यधारा से जोड़ने का किया प्रयास  

जयपुर टाइम्स
चूरू (कासं.): प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय अंत्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से वीसी के माध्यम से जुड़ा रहा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, डीसीए अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक सहारण ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग जनों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला, किसान, युवा और दिव्यांगजन सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है।

दिव्यांगों को मिला उपकरण और सुविधाएं:
शिविर में अतिथियों ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, रोडवेज बस पास और एमआर किट वितरित की। 42 दिव्यांगजनों को स्कूटी प्रदान की गई, जबकि 209 को सहायक उपकरण मिले। 16 रोडवेज पास बनाए गए और 14 नए आवेदन प्राप्त हुए। इसी तरह, 24 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान के तहत एमआर किट और ट्रैपोलिन किट दी गईं।

सरकार का संकल्प:
जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि सरकार अंत्योदय तक समाज को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ है। डीसीए अध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ ने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम-स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

शिविर में उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का संचालन शिव कुमार शर्मा ने किया। आयोजन ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के सरकार के प्रयासों को बल दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं