Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आगाज, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आगाज, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल  

जयपुर टाइम्स
चूरू (कासं.) प्रदेश सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों की शुरुआत हुई। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुलभ और प्रभावी बनाना है।

सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर जिले के छह स्थानों - सालासर, खासोली, भैंसली, पूलासर, साहवा और गोगासर में ये शिविर आयोजित किए गए। आगामी 31 जनवरी 2025 तक जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी स्तर पर इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों के आयोजन में आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, शिक्षा, और सामाजिक न्याय विभागों का सहयोग रहा।

निःशुल्क जांच और विशेष चिकित्सा सेवाएं:
डॉ. शर्मा ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विशेषज्ञों की टीम ने निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। इनमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर सहित 37 प्रकार की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, बच्चों का टीकाकरण, डायबिटीज, हाइपरटेंशन और अंधता रोगियों की स्क्रीनिंग के साथ टीबी मरीजों की जांच और एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रही।

इसके अलावा, निक्षय पोषण योजना के तहत वंचित लोगों के बैंक खाते अपडेट किए गए। शिविरों में फार्मासिस्ट, दंत और नेत्र रोग विशेषज्ञ, और नर्सिंगकर्मी भी तैनात रहे। इन शिविरों ने न केवल ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को हर घर तक पहुंचाने के सरकार के प्रयास को भी सफल बनाया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।