Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृतिका आलड़िया का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन, रतनगढ़ का नाम रोशन 

कृतिका आलड़िया का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन, रतनगढ़ का नाम रोशन 

जयपुर टाइम्स
*रतनगढ़ (कासं.): रतनगढ़ की प्रतिभावान खिलाड़ी कृतिका आलड़िया ने 68वीं SGFI राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024-25 में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 दिसंबर तक देवास, मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। कृतिका का चयन 19 वर्ष छात्रा वर्ग में हुआ है।

कृतिका, जो केपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन रतनगढ़ में कक्षा 11 की छात्रा हैं, लावन्या ताइक्वांडो एकेडमी में कोच उम्मेद सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनू के डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय कैंप के ट्रायल में बीकानेर की सिल्वर मेडल विजेता नंदिनी राठौड़ को हराकर अपना स्थान सुनिश्चित किया। यह कृतिका का लगातार दूसरा U-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन है।

राष्ट्रीय कैंप में चूरू से कुल सात खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, जिसमें से दो खिलाड़ी - कृतिका आलड़िया और दिव्या कंवर - का चयन हुआ। अन्य चयनित खिलाड़ी हैं:
1. कृतिका आलड़िया (U-49)
2. दिव्या कंवर (U-46)
3. मोहित मंडा(U-51)
4. युगांक सारस्वत(U-55)
5.सुनील सिद्ध(U-73)

इस उपलब्धि में चूरू के कोच हेमंत भाटी और कृतिका के पिता अशोक आलड़िया का विशेष योगदान रहा। कृतिका की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गर्वित किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं