Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी  

सड़क निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी  

जयपुर टाइम्स।
राजसमंद। राज्य में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचने के बाद शनिवार को उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन से पूर्व उन्होंने गुंजोल-कुंचोली मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेश व्यास और सहायक अभियंता नमित मिश्रा को एपीओ करने के आदेश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता भानुप्रकाश माथुर को 17 सीसी का नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।

गुणवत्ता की जांच मौके पर
उपमुख्यमंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचौली के सामने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर ही क्वालिटी कंट्रोल मशीन मंगवाई। जांच के दौरान सड़क में खामियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा
निरीक्षण के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों से संबंधित समस्याएं उपमुख्यमंत्री के सामने रखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों का नियमित और गहन निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करें।

श्रीनाथजी के दर्शन से शुरुआत
निरीक्षण से पहले उपमुख्यमंत्री ने नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में ग्वाल झांकी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गोस्वामी विशाल नाथद्वारा (विशाल बावा) ने उनका स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री के इस दौरे ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य सरकार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं