Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गणेशदास स्वामी मिथिला (बिहार) में होंगे सम्मानित 

गणेशदास स्वामी मिथिला (बिहार) में होंगे सम्मानित 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। रक्तदान के क्षेत्र में नि स्वार्थ सेवाएं देने वाले बरड़ासर निवासी गणेशदास स्वामी को समर्पण मिथिला, दरभंगा (बिहार) की ओर से 11 व 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में उन्हें रक्तदान के क्षेत्र में विगत 20 वर्षो से की जा रही निस्वार्थ सेवाओं के साथ ही उनकी ओर से स्वयं रक्तदान करने, गरीबों व जरूरतमन्द लोगों को रक्त उपलब्ध करवाकर लोगों का जीवन बचाने, रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने, रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अपनी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इसके लिए उन्हें मिथिला दरभंगा (बिहार) में दालान रिजोर्ट सोनकी में सम्मानित किया जाएगा। मिथिला में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता कार्यशाला में अपनी प्रस्तुति देंगे। स्वामी को रक्तदान के क्षेत्र में अनेक सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1994 से समाज सेवा से जुड़ कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो, वृक्षारोपण, नेत्रदान, रक्तदान, शराबबंदी व नशा उन्मूलन, वैश्विक महामारी कोरोना में महत्वपूर्ण कार्य किया। समाजसेवी गणेशदास स्वामी ने राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन में आमंत्रित करने कर समर्पण मिथिला दरभंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मृदुलकुमार शुक्ला व राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार महथा का आभार व्यक्त किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं