Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यालय में आलमारी भेंट 

विद्यालय में आलमारी भेंट 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। समाजसेवी संस्था हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने शनिवार को तहसील के ग्राम सांगासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक अलमारी भेंट की। समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सीताराम शर्मा ने स्कूल में अलमारी और स्टील के गिलास प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में समाजसेवी सीताराम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना और देश व समाज का विकास करना हम सबका दायित्व है। इस मौके पर समिति के गौरव दाधीच, सीए अंजली शर्मा, नीतू शर्मा, मीतू शर्मा व गांव के संपत दायमा, रामलाल दायमा, पन्नालाल दायमा, सत्यनारायण दायमा, भंवरलाल दायमा, अमन दायमा, विष्णु दायमा, परमेश्वरलाल कुल्हरी, शेरसिंह, हीरालाल एचरा मंचस्थ अतिथि रहे, जिनका विद्यालय परिवार ने साफा और माल्यार्पण से स्वागत किया। प्राचार्य नगेन्द्र शर्मा ने शाब्दिक स्वागत और आभार व्यक्त किया। अध्यापक ओमप्रकाश पुजारी ने दानदाताओं से विद्यालय में सतत सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। अध्यापिका ज्योति और पूनम के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम पश्चात सभी विद्यार्थियों को समिति की तरफ से चॉकलेट वितरित किए गए। संचालन शिक्षक महेश कुमार शर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं