Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की हृदय स्थली: राठी

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की हृदय स्थली: राठी


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम गोपालपुरा के डूंगर बालाजी में स्वीकृत हुए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन सरपंच सविता राठी ने किया। उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि डूंगर बालाजी पर पिछले कई वर्षों से हो रही आंगनबाड़ी की मांग पूरी हुई है, जिससे यहां के बच्चे लाभान्वित होंगे। सुपरवाइजर सरिता ने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों के विकास की हृदय स्थली होती है। इस अवसर पर भागू सिंह, लक्ष्मण सिंह, मदन सिंह, पवन गुप्ता, जगदीश सिंह, शंभूसिंह, भंवरसिंह, ममता, सुरेन्द्र सिंह, खेताराम, तिलोकाराम, सुआ कंवर, टिंकू शर्मा, सुमित्रा सारण, संतोष पिलानिया आदि मौजूद रहे। संचालन शिव कुमार शर्मा ने किया। इसी प्रकार सुजानगढ़ शहर के वार्ड न. 29 में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन पार्षद तनसुख प्रजापत ने फीता काटकर किया। महिला पर्यवेक्षक सरोज स्वामी ने बताया कि उक्त नया आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से वार्डवासियों को यहाँ पर सारी सुविधाएं मिलेंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं