Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वर्णकार ने किया 67 वीं बार रक्तदान 

स्वर्णकार ने किया 67 वीं बार रक्तदान 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़. (नि.सं.)। सुजला और आसपास के क्षेत्र में रक्तदान प्रेरक के रुप में तथा मानवीय सेवा करने वाले टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार ने डेंगू मरीज के लिए बेहद जरुरत के समय अपना 67 वां रक्तदान किया। इस अवसर पर भवदीप भाटी, इब्राहिम, जीतेन्द्र बागड़ी ने भी उसी डेंगू मरीज के लिए रक्तदान किया। दूसरी ओर मनोज शर्मा लोढ़सर, राजीव उपाध्याय, बंटी खटीक, कुलदीप दुग्गड आदि ने विभिन्न मरीजों के लिए बेशकीमती ओ नेगेटिव तथा बनवारी मेघवाल ने ए नेगेटिव रक्तदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। ज्ञात रहे कि स्वर्णकार की प्रेरणा से सैंकड़ों रक्तदाता क्षेत्र में तैयार हुए हैं तथा रात दिन कभी भी इमरजेंसी मे रक्तदान के लिए तैयार रहते है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं