Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक ने पीएचसी और सीएचसी के लिए कंबल, तकिए और बैडशीट की प्रदान 

विधायक ने पीएचसी और सीएचसी के लिए कंबल, तकिए और बैडशीट की प्रदान 


सुजानगढ़. (नि.सं.)। विधायक कोटे से 13 लाख 13 हजार की कंबल, बैडशीट और तकिया कवर 21 पीएचसी और सीएचसी के लिए प्रदान किए गए हैं। ब्लॉक सीएमएचओ ऑफिस में इसके लिए पीएचसी और सीएचसी के भंडारपालों को 15-15 किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक मनोज मेघवाल ने 13 लाख 13 हजार के ये किट भंडारपालों को प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि करीब दो ढ़ाई साल पहले ही ये स्वीकृत हो गए थे, लेकिन उस समय खरीद नहीं हो पाई और अब जाकर ये काम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल, मोहम्मद इदरीश गौरी, उप सभापति अमित मारोठिया, पार्षद निर्मल तोदी, रामावतार शर्मा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. भूपेंद्र, पार्षद ईकबाल खान, सफी मोहम्मद, मुकुल मिश्रा आदि भी मंचस्थ रहे। संचालन लैब प्रभारी राजेश गौड़ ने किया। वहीं अतिथियों का स्वागत परमेंद्र, राजेश गौड़, पप्पूराम, रामकरण, नंदलाल डूकिया, सरिता, नारायण प्रसाद, महेश जांगिड़ आदि ने किया। इसके बाद विधायक मनोज मेघवाल ने जनाना अस्पताल का निरीक्षण भी किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं