Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रभारी सचिव सावंत का निरीक्षण: अनुपस्थित कार्मिकों को लगाई फटकार 

प्रभारी सचिव सावंत का निरीक्षण: अनुपस्थित कार्मिकों को लगाई फटकार 


जयपुर टाइम्स
चूरू। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल विभाग के प्रमुख शासन सचिव तथा प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर जोर
प्रभारी सचिव ने आपणी योजना एडिशनल चीफ कार्यालय, पीएचईडी एसई कार्यालय और डाइट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय संचालन, सफाई और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की हिदायत दी। सावंत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर की मशीनरी को सक्रिय रखा जाए और आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले।

अनुपस्थित कार्मिकों पर कार्रवाई की चेतावनी
निरीक्षण के दौरान आपणी योजना कार्यालय में 4 कार्मिक और पीएचईडी कार्यालय में 2 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जबकि 3 कार्मिक बिना प्रमाणित प्रार्थना पत्र के सीएल पर थे। इस पर सावंत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होने की चेतावनी दी।

डाइट में सौंदर्यकरण की सराहना
सावंत ने जिला मुख्यालय स्थित डाइट का अवलोकन कर पौधरोपण और सौंदर्यकरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी प्रगति और अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

इस निरीक्षण में एडिशनल चीफ राममूर्ति, पीएचईडी एसई रमेश कुमार राठी और एक्सईएन प्रेम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं