Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपजिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान

उपजिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के उप जिला अस्पताल में पिछले 10 दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है। जिससे मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन को बार-बार इस बारे में जानकारी दी गई। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मजबूरन मरीजों को निजी क्लीनिकों पर जाकर एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं। जिससे उनका खर्च बढ़ रहा है और मरीजों को निजी लेबोरेट्री में एक्सरे करवाने पड रहें हैं। जयसंगसर गांव के प्रेम सारण ने आरोप लगाया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते मरीजों को निजी क्लीनिकों पर एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति भी सही नहीं है। जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। अस्पताल के प्रभारी डॉ चंद्रभान जागिड़ ने बताया कि एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। लेकिन उम्मीद करते हैं कि एक-दो दिन में इसे ठीक कर लिया जाएगा। इसी बीच अस्पताल में आए मरीजों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इसके अलावा अस्पताल में सोनोग्राफी की मशीन भी पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है। लेकिन इस बारे में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सरदारशहर एसडीएम दिव्या चौधरी ने कुछ दिन पहले अस्पताल का निरीक्षण किया था और सभी मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं