Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, दिलाई शपथ

अभिभाषक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, दिलाई शपथ


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अभिभाषक संघ की बैठक महेन्द्र कुमार अग्रवाल अपर जिला व सेशन न्यायाधीश, नवदीप वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, निधि बेनीवाल सिविल न्यायाधीश की अध्यक्षता में सम्पूर्ण हुई। कार्यकारिणी का गठन वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह निर्वाण ने किया। मीडिया प्रभारी पुरूषोतम स्वामी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सीताराम स्वामी, सचिव नरेश भाटी, सह सचिव नवरंगलाल प्रजापत को नियुक्त किया गया। सरंक्षक गोवर्धनलाल पाण्डिया, गोपालकृष्ण सिहाग, माणकचन्द भाटी, शंकरदास स्वामी, राजेन्द्र राजपुरोहित, समुद्रसिंह शेखावत, सूरजभान गुर्जर, भागीरथ सिद्ध, रामनिवास शर्मा, जगदीश प्रसाद माली व रूपचन्द सोनी को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सींवर, मनोज पारीक, दिलीपसिंह पंवार, कोषाध्यक्ष बाबूसिंह राठौड़, बजरंगलाल स्वामी, पुस्तकालयाध्यक्ष अशोक पारीक, राहुल सोनी, आयोजन सचिव सोनू पारीक, श्रवणसिंह राठौड़, कार्य व्यवस्था सचिव चुन्नीलाल मेघवाल, सिकन्दर खान, प्रचार प्रसार मंत्री अजय कुमार सारण, ओमप्रकाश चौधरी, कार्यालय सचिव कालूराम सैन को नियुक्त किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह निर्वाण और नवगठित कार्यकारिणी को महेन्द्र कुमार अग्रवाल अपर जिला व सेशन न्यायाधीश ने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संचालन निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं