Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किसान सम्मेलन का आयोजन 

किसान सम्मेलन का आयोजन 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर तारानगर की पंचायत समिति में विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेता राकेश जांगिड़ के मुख्य आतिथ्य में किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला उपाध्यक्ष पराक्रम राठौड़ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि राकेश जांगिड़ ने डबल इंजन की भाजपा सरकार में किसान लाभार्थियों से संवाद करते हुए किसान हितैषी सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी और लाभार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पराक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है किसानों को मजबूत कर भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर‌ वन बनाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार कार्यरत है। उपखण्ड अधिकारी राजेंद्र कुमावत, विकास अधिकारी अमरजीतसिंह बाबल, महावीर पूनियाँ, सहायक अभियंता विनोद धायल, कृषि अधिकारी सविता बुडानिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन जाखड़, अजीतसिंह राठौड़, लीलाधर प्रजापत, मोहम्मद तैयब, सुशील सरावगी, धर्मवीर राठौड़ आदि मंचासीन रहे। सरपंच राकेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं