Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली रैली 

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली रैली 


जयपुर टाइम्स
तारानगर। न्यायालय परिसर में 22 दिसम्बर को तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को न्यायालय परिसर से रैली का आयोजन किया गया। जानकारी में तारानगर तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष संतोष कुमार मीणा (एडीजे) व जे.एम.अजयदीप सिंह ने 22 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली तारानगर के न्यायालय परिसर से रवाना होकर जलदाय विभाग कार्यालय, राजकीय उप जिला अस्पताल, नगरपालिका, बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गो से होते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं