Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी सरियों से हमला

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी सरियों से हमला


जयपुर टाइम्स
चूरू। कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी में गए युवक पर लाठी, पाइप और सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को लहूलुहान हालत में कोतवाली पुलिस ने अपनी जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। झगड़े की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।
अस्पताल में घायल युवक शहर के वार्ड 25 निवासी न्यूम ने बताया कि गुरुवार रात वह रिलायंस मॉल के पीछे अपने दोस्त की शादी में गया था। तभी वहां इमरान थीम, महबूब थीम, आरिफ थीम, सोयल थीम, आबू, नदीम कुरैशी, मो. सलीम और मो. हुसैन ने उस पर लाठी, सरियों और पाइप से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने मारपीट और झगड़े की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने से एएसआई राजेश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस जवानों ने घायल युवक को कोतवाली थाने की जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का इलाज किया। मारपीट और झगड़े की वजह एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं