Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों को स्वेटर जुराब वितरित 

विद्यार्थियों को स्वेटर जुराब वितरित 

जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़़ (नि.सं.)। श्री दिगम्बर जैन समाज सुजानगढ़ निवासी भंवरलाल चूड़ीवाल की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र व पुत्रवधू श्रीपाल व कुसुम चूड़ीवाल गुवाहाटी प्रवासी के सौजन्य से श्री दिगम्बर जैन समाज सुजानगढ़ की ओर से संचालित श्री महावीर विद्या मंदिर में छात्र छात्राओं को स्वेटर जुराब वितरण किए गए हैं। अथितियो की ओर से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर व णमोकार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील जैन सडूवाला ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में किताबी ज्ञान के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं, इसलिए हमें संस्कार ग्रहण करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मंत्री पारसमल बगड़ा ने कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता, उसको करने की इच्छा शक्ति मन में होनी चाहिए। उपाध्यक्ष लालचंद बगड़ा, प्रबंध कार्यकारणी सदस्य संतोष कुमार गंगवाल, चूड़ीवाल परिवार के प्रतिनिधि विनीत कुमार बगड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के व्यवस्थापक महावीर प्रसाद पाटनी ने आगंतुक अथितियो व समस्त चूड़ीवाल परिवार का आभार प्रकट किया। संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता शर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं