Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय प्रयोगशाला सहायक क्षमता संवर्धन आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  

जिला स्तरीय प्रयोगशाला सहायक क्षमता संवर्धन आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  


जयपुर टाइम्स
चूरू। जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान चूरू की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रयोगशाला सहायक क्षमता संवर्धन आवासीय प्रशिक्षण शिविर एवं सेल्फ एस्टीम व बॉडी कॉन्फिडेंस शिविर का शुभारंभ गुरुवार को पेंशनर कल्याण केंद्र उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तंवर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर तंवर ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रयोगशाला का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए, जिसमें प्रयोगशाला सहायकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रयोगशाला के माध्यम से प्रयोग करके सीखने से ज्ञान स्थाई और त्वरित होता है। कार्यक्रम अधिकारी अविनाश सहारण ने बताया कि विद्यार्थियों को लैब का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। जिससे विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। समसा के कार्यक्रम अधिकारी व शिविर संचालक जितेंद्र कुमार माली ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में स्थित प्रयोगशालाओं को सुनियोजित एवं बेहतर संचालन के लिये प्रयोगशाला सहायकों में क्षमता संवर्धन करना है। सहायक परियोजना समन्वयक रामनिवास पुनिया ने कहा कि प्रोगशाला का विद्यार्थी जीवन में अहम स्थान होता है। षिविर में जिला संदर्भ व्यक्ति पवन कुमार, गौरीशंकर जांगिड़, शैली सैनी ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विकास सैनी, अष्विनी शर्मा, विकास बेनीवाल, राजेश गढ़वाल ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं