Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चूरू में रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन: विकास की नई उड़ान  

चूरू में रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन: विकास की नई उड़ान  

जयपुर टाइम्स
चूरू। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चूरू के मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव और युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ा। सीएम शर्मा ने नवनियुक्त संगणक नेहा सेन से संवाद कर शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश में सकारात्मक बदलाव: अविनाश गहलोत
प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के साथ जनता को एक सकारात्मक वातावरण प्रदान किया है। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के जरिए 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में बड़ा बदलाव आएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तक 50,000 नौकरियां दी हैं और 57,000 पदों पर नई भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। चूरू जिले को "एक जिला-एक उत्पाद" योजना में हैंडीक्राफ्ट के लिए चुना गया है, जो क्षेत्र के कारीगरों को प्रोत्साहन देगा।

जिला विकास पुस्तिका और डॉक्यूमेंट्री का विमोचन
इस मौके पर "चूरू- विकास का सफर" डॉक्यूमेंट्री का उद्घाटन और जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। डॉक्यूमेंट्री में पिछले एक वर्ष में जिले में हुए विकास कार्यों और नवाचारों का संकलन किया गया है।

नवाचारों का अनावरण और योजनाओं का लाभ
जिला प्रशासन के नवाचार जैसे हैरिटेज वॉक, क्यूआर कोड और कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया गया। बालिकाओं को स्कूटी और साइकिल वितरित की गईं, साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजस्थान के विकास में नई उम्मीदें और ऊर्जा का संचार हुआ है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं