Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व मंत्री राठौड़ ने किया वेस्ट टू वंडर पार्क का शुभारंभ

पूर्व मंत्री राठौड़ ने किया वेस्ट टू वंडर पार्क का शुभारंभ


जयपुर टाइम्स
चूरू। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ट्रिपल आर रिड्यूस, रियूज व रिसाइकिल थीम पर सर्किट हाउस के सामने वेस्ट टू वंडर पार्क का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया व जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर परिषद की ओर से बनाए गए पार्क को वेस्ट टू वण्डर के अन्तर्गत विकसित किया गया है, जिसका हैश टैग चूरू के नाम से प्रतीक चिन्ह् (लोगो) तैयार करवाया गया है। इसके साथ ही परिषद कार्यालय में नकारा हुए ऑटो टीपरों को रंग रोगन/पेंटिंग कर सजाया गया है। नगरपरिषद् चूरू की ओर से वेस्ट टू वण्डर के माध्यम से शहर के सौन्दर्यकरण को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड व विधायक हरलाल सहारण ने जिला प्रषासन व नगरपरिषद् की ओर से संयुक्त रूप से शहर के सौंदर्यकरण की दिशा में किए जा रहे कार्याे की सराहना की और शहर के सौदर्यकरण को बढ़ाने के लिए आगे भी इसी तरह नवाचार करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान नगर परिषद चूरू की ओर से हेरिटेज वॉक, पब्लिक पार्क पुस्तकालय व कॉफी टेबल बुक इत्यादि नवाचारों का शुभारंभ भी टाउन हॉल में किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं