Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत

सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत

तारानगर

तारानगर के बालाजी पक्का जोहड़े के पास सड़क किनारे खड़े व्यक्ति के कार की टक्कर लगने से मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तारानगर के वार्ड 16 निवासी संदीप पुत्र जगदीश प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट दी है कि बीती 20 जनवरी को शाम करीब 5 बजे मैं व मेरा दादा 60 वर्षीय भंवरलाल पुत्र श्योचंद प्रजापत जोहड़ खेल मैदान के सामने हम हमारी साइड में खड़े होकर क्रिकेट का मैच देख रहे थे तभी आरजे 18 सीडी 9236 नंबर ब्रेजा गाड़ी के चालक तारानगर निवासी बलवंत उर्फ़ बसंत भाटी पुत्र देवकीनंदन भाटी नाई ने गाड़ी को तेज गति लापरवाही से चलाते हुए मेरे दादा भंवरलाल को टक्कर मार दी जिससे मेरे दादा भंवरलाल दूर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो। वहीं हमारे पास खड़े छगनलाल ने मेरे दादा को तारानगर के निजी अस्पताल संजीवनी हस्पताल लेकर आये। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर भंवरलाल को जयपुर के लिए रेफर कर दिया। जयपुर जाते समय रास्ते में चोमू के पास भंवरलाल ने दम तोड़ दिया और भंवरलाल की मृत्यु हो गयी। मृतक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया उधर घटना घटित होते ही चालक गाड़ी छोड़कर घटना स्थल से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा