Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक 

विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक 

सरदारशहर। जल संरक्षण को लेकर आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत बुधवार को एसआर पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल के महत्व और इसे बचाने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

सामाजिक विकास अधिकारी विकास शर्मा ने बताया कि "जल है तो कल है" के बावजूद पानी का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जल संकट के खतरों और जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी पर मात्र 1% पानी ही मानव उपयोग के लिए उपलब्ध है। जल संकट से निपटने के लिए हमें जल संरक्षण के प्रति गंभीर होना होगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मोशीम ने जल संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही जल बचाने की आदत डालने से बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।

कार्यक्रम में आरयूआईडीपी की सोशल आउटरीच टीम से अंकित जोशी, पवन सिंह और अध्यापकों में नौशाद, सलमान, मुस्कान, तनिशा ने भाग लिया। इस जागरूकता अभियान में बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण को प्राथमिकता बनाकर समाज में जागरूकता फैलाना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं