Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लक्ष्मणराम महला और बाबा हुणताराम को श्रद्धांजलि, समाजसेवा को किया स्मरण 

लक्ष्मणराम महला और बाबा हुणताराम को श्रद्धांजलि, समाजसेवा को किया स्मरण 

चूरू। वीर तेजा भवन में मंगलवार को जाट समाज की ओर से रैयाटुण्डा के लक्ष्मणराम महला के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साथ ही बाबा हुणताराम की पुण्यतिथि भी मनाई गई। समाज के सभी वर्गों ने दोनों पुण्यात्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सभा में प्रो. एच.आर. ईसराण, सोहनलाल फगेड़िया, आदूराम न्यौल, डॉ. राहुल कस्वां, रामावतार भाम्भू, रणवीरसिंह कस्वां सहित अन्य वक्ताओं ने लक्ष्मणराम महला के समाजसेवा और जागरूकता अभियानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महला ने समाजोत्थान और कुरीति निवारण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। जाट कीर्ति संस्थान की स्थापना और बौद्धिक सम्मेलनों का आयोजन उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

महला की प्रेरणा से कई सामाजिक योजनाएं साकार हुईं, जिनमें झुग्गी बस्तियों के बच्चों के लिए आपणी पाठशाला और दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल शामिल हैं। उनके मार्गदर्शन में मधुर स्पेशल शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान और अन्य सामाजिक परियोजनाओं को जमीन और संसाधन उपलब्ध कराए गए।

सभा में बाबा हुणताराम के योगदान को भी याद किया गया, जिन्होंने वीर तेजा भवन की भूमि समाज को समर्पित की थी। इस अवसर पर विजयपाल लाम्बा, हरफूल सिंह बेरवाल, सांवर मल बुड़ानिया, किशना राम बाबल, रामरतन सिहाग सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और महला के परिजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं