Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरदारशहर के सावर की जेबी मंडी में होगी मूंगफली की खरीद जल्द शुरू

सरदारशहर के सावर की जेबी मंडी में होगी मूंगफली की खरीद जल्द शुरू


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) ने खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत दलहन-तिलहन की खरीद के लिए सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के तहसील भानीपुरा इलाके के गांव सावर जेबी मंडी में मूंगफली का नया केंद्र बनाया गया है। यह आदेश आईएस नारायण सिंह ने किया है। जिसके कारण भानीपुरा क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। चूरू को-ऑपरेटिव विभाग की डिप्टी डायरेटर विभा खेतान ने बताया कि यह खरीद केंद्र खुलने से इस इलाके किसानों को मूंगफली तुलाई करवाने में बड़ी राहत मिलेगी। वर्ततान में इस इलाके किसान 50 से 60 किलोमीटर दूरी पर स्थित सरदारशहर कृषि उपज मंडी में आना पड़ता हैं। सरदारशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक आकिब जावेद ने बताया कि अभी सावर जेबी मंडी में मूंगफली तुलाई करवाने का आदेश आया है। जबकि वर्मतान इस मंडी में तुलाई की प्रक्रिया शुरू करने में करीबन सात से 10 दिनों का समय लग सकता है। यह खरीद केंद्र शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं