Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नरेगा लोकपाल ग्रामीणों से हुए रूबरू

नरेगा लोकपाल ग्रामीणों से हुए रूबरू


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोढ़सर में सामाजिक अंकेक्षण के कार्य की ग्राम सभा का आयोजन सरपंच कन्हैयालाल शर्मा की अघ्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा प्रभारी प्रमोद कुमार जागिड़ ने ग्राम सभा के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। नरेगा लोकपाल लालचन्द रैगर ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनको नरेगा से होने वाले फायदों और मजदूरों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ब्लॉक संसाधन व्यक्ति सकून अली, ग्राम संसाधन व्यक्ति राजूराम, सतपाल, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश रणवा, कनिष्ठ सहायक रामचन्द्र मेघवाल मौजूद रहे। ब्लॉक संसाधन व्यक्ति सकून अली ने मनरेगा के तहत किए गए कार्यो के भौतिक सत्यापन व रिकोर्ड की जॉच रिपोर्ट ग्राम सभा में पढक़र सुनाई व उपस्थित ग्रामवासियों से किए गए कार्यो पर चर्चा की। उपस्थित व्यक्तियों ने मनरेगा के तहत किए गए सभी कार्य की सराहना की। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की ओर से किए गए कार्यो का ग्रामीणों की ओर से सर्वसम्मति से किए गए सभी कार्यो का अनुमोदन किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं