Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निशानेबाजी में नेशनल खेलेंगे चूरू के 28 खिलाड़ी

निशानेबाजी में नेशनल खेलेंगे चूरू के 28 खिलाड़ी


जयपुर टाइम्स
चूरू। आगामी 13 दिसंबर से भोपाल व दिल्ली में शुरू हो रही राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पीटिशन में चूरू के 28 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्टेडियम में संचालित चिंकारा शूटिंग रेंज के संचालक निशानेबाजी प्रशिक्षक करणवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गोवा, त्रिवेेंद्रम, भोपाल व दिल्ली में हुए प्री-नेशनल टूर्नामेंट में रेंज के 28 खिलाडिय़ों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। बिसाऊ में संचालित रेंज के भी 5 खिलाड़ी नेशनल के लिए क्वालीफाई हुए हैं। उन्होंने बताया कि राइफल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता भोपाल और पिस्टल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। उन्होंने बताया कि दोनों रेंज से अब तक 280 बच्चे नेशनल पास आउट हो चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए भी कई बच्चों का चयन हो चुका है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश