Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हार्डकोर आरोपी रूपेंद्रपाल को किया न्यायालय में पेश 

हार्डकोर आरोपी रूपेंद्रपाल को किया न्यायालय में पेश 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। तेहनदेसर के बहुचर्चित गुमानाराम हत्याकांड में हार्डकोर आरोपी रूपेन्द्र पाल सिंह उर्फ विक्की को दौसा के केन्द्रीय कारागार से कड़ी सुरक्षा के बीच लाकर एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आरोपी रूपेन्द्र पाल के बयान मुल्जिम हुए। हार्डकोर रूपेन्द्र पाल उर्फ विक्की को न्यायालय में पेश करने के दौरान एएसपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी धर्मेन्द्र मीणा, एसआई हरपाल सिंह, छापर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह सहित पुलिस के जवान तैनात रहे। बता दें कि मार्च 2015 को तेहनदेसर में यह हत्याकांड हुआ था, जिसमें अन्य आरोपियों का ट्रायल पूरा हो चुका है। इस दरमियान रूपेंद्रपाल के फरार होने के कारण अब अकेले पर ही अब ट्रायल चल रहा है। अपर लोक अभियोजक श्याम सुंदर खंडेलवाल ने बताया कि प्रकरण में आगामी तारीख पेशी पर बहस अंतिम होनी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश