Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मैराथन के विजेताओं को मिलेगा नकद इनाम

मैराथन के विजेताओं को मिलेगा नकद इनाम


जयपुर टाइम्स
चूरू। राजस्थान सरकार के वर्तमान कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला मुख्यालय पर गुरुवार सवेरे होने वाली मैराथन के विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि विजेताओं को सहीराम पुनिया पुत्र मोहनलाल पूनिया, त्रिमूर्ति कन्सट्रक्शन कम्पनी, सोमासी, चूरू के सौजन्य से प्रतीक चिन्ह तथा इनामी राशि प्रथम को पांच-पांच हजार, द्वितीय को तीन-तीन हजार तथा तृतीय स्थान पर आने वालों को दो-दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार 5 एवं दस किमी की मैराथन में चौथे से दसवें स्थान तक आने वालों को 500-500 रुपये और 21 किमी मैराथन में चौथे स्थान से लेकर दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश