Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

क्षमता से दुगुने बच्चे बस में भरने का आरोप 

क्षमता से दुगुने बच्चे बस में भरने का आरोप 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़. (नि.सं.)। सांड चौक के निवासी गोपाल पारीक ने जिला कलक्टर चूरू को शिकायत भेजकर बताया है कि स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को भरा जाता है, जिसके कारण बच्चों की जान को खतरा रहता है। गोपाल पारीक ने जिला कलक्टर के नाम भेजे पत्र में बताया है कि मेरी पुत्री वेदांशी पारीक शहर की सूरजकुमारी गाड़ोदिया आदर्श विद्या मंदिर की पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत है। जो कि स्कूल बस से स्कूल आना-जाना करती है। लेकिन उक्त स्कूल बस में सीटों की संख्या से लगभग दुगुने बच्चे भरे जाते हैं, जिससे हर वक्त बच्चों की जान को खतरा रहता है। पारीक ने बताया कि स्कूल प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या समाधान नहीं किया गया है और अनवरत स्कूली बच्चों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। अतः स्कूल प्रशासन पर कार्यवाही कर इस प्रकार की लापरवाही को रोका जाए नहीं तो कभी भी ये लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। वही शिकायत की प्रति जिला परिवहन अधिकारी सुजानगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा चूरू, उपखंड अधिकारी सुजानगढ़ को भी भेजी गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश