Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जैन श्वेतांबर स्कूल की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सीरी, पिलानी और पंचवटी की सांस्कृतिक यात्रा  

जैन श्वेतांबर स्कूल की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सीरी, पिलानी और पंचवटी की सांस्कृतिक यात्रा  

जयपुर टाइम्स
चूरू। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी बाल विहार विद्यालय ने कक्षा 10वीं की 40 छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इस यात्रा के तहत छात्राओं ने पिलानी स्थित केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) और पंचवटी का दौरा किया।

सीरी, पिलानी का शैक्षणिक अनुभव
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्राओं को सीरी, पिलानी में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद की गतिविधियों से परिचित कराया गया। छात्राओं ने प्रोजेक्टर की सहायता से विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और अर्धचालक युक्तियों, इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के शोध कार्यों को समझा। संस्थान के शोध और विकास कार्यों से उन्हें प्रेरणा मिली।

पंचवटी में सांस्कृतिक यात्रा
इसके बाद छात्राओं को पंचवटी का भ्रमण कराया गया। यहां उन्होंने भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाओं के दर्शन किए और उनके वनवास काल से जुड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शिक्षा और संस्कृति का संगम
प्रधानाचार्य राठौड़ ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कला, संस्कृति और विज्ञान को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की यात्राओं का आयोजन करता है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।

यह शैक्षणिक यात्रा छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश