Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला से ठगी की राशि कराई वापस

महिला से ठगी की राशि कराई वापस


- वर्क फ्रॉम होम का काम देने के नाम से की थी ठगी
जयपुर टाइम्स
चूरू। चूरू में कोर्ट के आदेश पर महिला से ठगी गई राशि को उसके खाते में वापस जमा करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साइबर ठग की ओर से ठगे गए रुपयों वाले खाते को होल्ड करवाया। वर्क फ्रॉम होम के नाम महिला को लिंक भेजकर साइबर ठगों ने 76 हजार 89 रुपए की ठगी कर ली। महिला ने सदर थाने में ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रहे सदर थाने में साइबर पोर्टल पर कार्य करने वाले कॉन्स्टेबल मनोज कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि गिनड़ी पट्टा निवासी बिन्टू देवी (30) ने रिपोर्ट में बताया कि 15 अगस्त को उसके वाट्सएप पर मैसेज आया कि आपके पास वर्क फ्रॉम होम का कार्य करने का ऑफर है। जिससे आप घर बैठे रुपए कमा सकते हैं। विवाहिता ने साइबर ठग के कहे अनुसार उससे टेलीग्राम पर संपर्क किया। तब ठग ने विवाहिता को एक लिंक भेजा। जिसको जॉइन करने के लिए कहा गया। विवाहिता के लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 76 हजार 89 रुपए कट गए। जिस पर 16 अगस्त को महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उक्त खाते की 62 हजार रुपए की राशि एसबीआई बैंक में होल्ड करवाई। कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के खाते में 62 हजार रुपए वापस जमा करवाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश