Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आईडियाथॉन: 11 दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन  किसानों की आय, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण पर विचार आमंत्रित  

आईडियाथॉन: 11 दिसंबर तक करें रजिस्ट्रेशन  किसानों की आय, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण पर विचार आमंत्रित  

जयपुर टाइम्स
चूरू। जिले में 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले आईडियाथॉन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। इच्छुक प्रतिभागी 11 दिसंबर तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में आमजन, स्कूल और कॉलेज के छात्र किसानों की आय बढ़ाने, ठोस कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य
डीडी (आईटी) नरेश टुहानिया के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आईस्टार्ट कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में आईस्टार्ट नेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर इस पहल का संचालन कर रहा है।

विषय और पुरस्कार
प्रतिभागी निम्न विषयों पर विचार साझा कर सकते हैं:
1. किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने के तरीके।
2. नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में दीर्घकालिक कचरा प्रबंधन।
3. जल पुनर्भरण, पुनर्चक्रण और पुनर्प्रयोग के उपाय।

सर्वश्रेष्ठ विचारों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान पर ₹10,000, द्वितीय स्थान पर ₹7,000 और तृतीय स्थान पर ₹3,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
गूगल फॉर्म में जानकारी भरकर और पीपीटी या पीडीएफ फाइल अपलोड कर आवेदन किया जा सकता है।

प्रचार-प्रसार के निर्देश
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अधिक जानकारी के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक नरेश कुमार से मोबाइल नंबर 9649447474 पर संपर्क किया जा सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश