Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पिता की याद में उपस्वास्थ केंद्र के लिए की भूमि दान

पिता की याद में उपस्वास्थ केंद्र के लिए की भूमि दान


जयपुर टाइम्स
चूरू। शहर के निकटवर्ती गाँव भामासी के विजयपाल भांंबू ने अपने पिता चौधरी नारायणसिंह भांबू की याद में गाँव के उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5625 वर्ग फीट की भूमि दान की है। जिसके लिए ग्राम पंचायत भामासी की सरपंच रतन कंवर राठौड़ व उप सरपंच नाथूराम नायक सहित ग्रामीणों ने आभार जताया। किसान नेता आदुराम न्यौल ने बताया की आज से लगभग 17 वर्ष पूर्व मेरे ससुर नारायणसिंह का 79 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हुआ था, तब विजयपाल और दाताराम ने मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को छोड़ कर गांव के विकास कार्य के लिए भूमि दान करने का संकल्प लिया था। उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि दान कर अपने लिए गए संकल्प को पूरा किया है। साथ ही न्यौल ने बताया कि आगामी दिनों में लगभग 60 लाख की लागत से इस भूमि पर उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार होगा। जिससे भविष्य में सैकड़ों वर्षों तक गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलती रहेंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश