Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एसडीएम ने कर्मचारियों को बिना इजाजत मुख्यालय नही छोड़ने के दिए निर्देश 

एसडीएम ने कर्मचारियों को बिना इजाजत मुख्यालय नही छोड़ने के दिए निर्देश 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। विधानसभा से राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह जाने के लिए पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने बैठक ली।17 दिसंबर को ग्राम दादिया वाटिका जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में लाभार्थियों को ले जाने के लिए व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। उपखण्ड अधिकारी ने समस्त ग्राम विकास अधिकारी को 16 दिसम्बर को रात्री में मुख्यालय पर उपस्थित रहते हुए 17 दिसंबर को लाभार्थियों को प्रात 4 बजे रवाना होने को निर्देशित किया और कोई भी कर्मी उक्त दिवसों में बिना अनुमति अवकाश नहीं रहने व मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा, महेश अजडीवाल, उपनिदेशक कृषि (अभियंत्रिकी), सहायक अभियंता मुकेश कुमार और सरपंच संघ व ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थित रहे।
दूसरी बैठक पंचायत सभागार में आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा मेट और जेटिए को राजकीय योजनाओं के क्रियान्वित व योजनाओं के लाभार्थियों की सूची विकास अधिकारी पंचायत समिति रतनगढ़ को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा, महेश अजडीवाल, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रिकी, सहायक अभियंता मुकेश कुमार शर्मा और ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत कनिष्ठ सहायक, जेटिए, ग्राम पंचायत मनरेगा मेट उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश