Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भामाशाह घनश्याम शोभासरिया के सौजन्य से विद्यार्थियों को 300 ट्रैक सूट का वितरण

भामाशाह घनश्याम शोभासरिया के सौजन्य से विद्यार्थियों को 300 ट्रैक सूट का वितरण


जयपुर टाइम्स
चूरू। भारत विकास परिषद शाखा चूरु के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कड़वासर, चूरू में भामाशाह घनश्याम शोभासरिया की तरफ से विधार्थीयों के लिए ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसकी अध्यक्षता सुरेश सरावगी ने की। कार्यकर्म में भारत विकास परिषद संस्था अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, जिला समन्वयक उमेश चंद चौहान, सचिव पुनीत लाटा, प्रांतीय प्रतिनिधि निरंजन चोटिया, कोषाध्यक्ष पवन जांगिड़, वरिष्ठ सदस्य बनवारी लाल शर्मा, उपस्थित रहे। संस्था के संरक्षक सुरेश सरावगी ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताया। सचिव पुनीत लाटा ने बताया कि संस्था की ओर से समय समय जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप का आयोजन भी किया जाता है। अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि ट्रैक सूट वितरण के प्रेरक राजकुमार सरावगी हैं। इस अवसर पर गांव के ही समाजसेवक नेमीचंद सैनी, ओम जी प्रजापत, हरिराम फौजी व गांव के लोग उपस्थित रहे। विद्यालय स्टाफ सुमित्रा कुमारी, राजकुमार कस्वां, सावंत सिंह, श्यामलाल शर्मा, विक्रम सिंह, जयपाल बुडानिया, राजेंद्र कुमार, हेमंत जी, शंकर लाल सैनी, संदीप शर्मा व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व. अध्यापक शाकिर खान की ओर से किया गया व आखिर में विद्यालय संस्था प्रधान स्वीटी शर्मा ने में भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश