Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनहित की सोच का नाम सचिन पायलट है: महनसरिया

जनहित की सोच का नाम सचिन पायलट है: महनसरिया


जयपुर टाइम्स
चूरू। नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने चूरू जिला मुख्यालय पर वन विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में पायलट वाटर कूलर के लोकार्पण के भव्य समारोह में कहा कि जनहित की सोच का नाम सचिन पायलट है। महनसरिया ने कहा कि यह वाटर कूलर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे राजस्थान के जननायक नेता सचिन पायलट की प्रेरणा से लगाया गया है। महन सरिया ने कहा कि पायलट की हर दम एक ही सोच रहती है कि आम जन की सेवा कैसे हो महनसरिया ने कहा कि आज देश व प्रदेश में पायलट के लाखों करोड़ों समर्थक है। वह पायलट के एक इसारे मात्र से आमजन की सेवा कर रहे हैं और सेवा के लिए हर पल तैयार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष किशनाराम बाबुल ने की। इस अवसर पर असगर खान जोइया, सोहनलाल फगेड़िया, अमर सिंह दनेवा, राजेंद्र बुडानिया, डॉक्टर सुशील बुडानिया, सुगनाराम कस्बा, कमल कुमार सोनी, सुरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह राठौड़, जगदीश सिंह राठौड़, भंवर सिंह राजवी, सुरेंद्र शर्मा, उमर सईद रमजान खा मोइल, इंदरचंद सुंडा, जयप्रकाश बुडानिया, नंदराम हुड्डा, करतार घायल, महेंद्र ढाका, हर फूल सिंह बेरवाल सहित सैकड़ो जन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश