Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर जयपुर टाइम्स 

मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर जयपुर टाइम्स 


सरदारशहर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू व तालुका विधिक सेवा समिति सरदारशहर के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल अपर जिला व सेशन न्यायाधीश के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति सरदारशहर की ओर से अध्यक्ष अभिभाषक संघ सुरेन्द्र सिंह निर्वाण व निवर्तमान अध्यक्ष दिलीपसिंह पंवार की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि सभी मनुष्य समान है और सभी को समान अधिकार प्राप्त है और हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। दिलीप सिंह व नरेश कविया ने इस संबंध में मूलभूत अधिकारों पर चर्चा करते हुए बताया कि मानवाधिकार दिवस समाज में बदलाव लाने का अवसर है। जिसका सभी को लाभ उठाकर एक साथ आने और उन मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाए जो मानव अधिकारों का उल्लंघन करते हैं। इस प्रकार इन्होंने सभी को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्तागण बाबूसिंह राठौड़, किशनसिंह राठौड, गौरीशंकर सुथार, ईस्लाम खान, अशोक पारीक, रामदेव राजपुरोहित, बजरंग स्वामी व न्यायिक कर्मचारीगण अशोक पारीक, शुभम मलिक, गृह सुरक्षाकर्मी भादरराम और आम जनता उपस्थित रही।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश