Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिव्यांगों को उपलब्ध करवाई ट्राई साइकिल 

दिव्यांगों को उपलब्ध करवाई ट्राई साइकिल 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। आचार्य शांति सागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट की गई। सुजलांचल विकास मंच समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सुमित्रा देवी काला धर्मपत्नी कंवरीलाल काला, शशि देवी काला धर्मपत्नी जितेंद्र काला, सुशीला देवी धर्मपत्नी कांति कुमार बाकलीवाल के सौजन्य से तीन ट्राई साइकिल भेंट की गई। समिति के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद पाटनी ने बताया कि पांड्या धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में गणेशीराम झवर उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या कुसुम शर्मा के सानिध्य में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के साथ सामान स्वरूप कम्बल भेंट की गई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद उषा देवी बगड़ा, समिति सचिव विनीत कुमार बगड़ा, समाजसेवी लालचंद बगड़ा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश