Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए संदर्भ अभिलेखों की पहुंच बढ़ाई जाएगी: कलेक्टर सुराणा  

विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए संदर्भ अभिलेखों की पहुंच बढ़ाई जाएगी: कलेक्टर सुराणा  

चूरू। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय और सूचना केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए।

विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मिलेगा लाभ
कलेक्टर ने कहा कि सूचना केंद्र में संग्रहित संदर्भ अभिलेखों का उपयोग विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को सूचना केंद्र का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित करने और सूचना केंद्र की गतिविधियों को और व्यवस्थित करने की बात कही।

सफाई और व्यवस्थाओं पर जोर:
सुराणा ने कार्यालय में सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड रूम और स्टोर रूम के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभागीय और सहगामी गतिविधियों को नियमित और समयबद्ध तरीके से आयोजित करने की बात कही।

सहयोगी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित:
एडीपीआर कुमार अजय ने कलेक्टर को कार्यालय और सूचना केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एपीआरओ मनीष कुमार, सहायक प्रोग्रामर अभिषेक सरोवा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र गोयल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश