Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगरपालिका की अनियमितताओं पर जनता का गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  

नगरपालिका की अनियमितताओं पर जनता का गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  

रतनगढ़।नगरपालिका में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और पट्टा वितरण में अनियमितताओं को लेकर सोमवार को आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में एसडीएम के नाम तहसीलदार सज्जन कुमार लाटा को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले पोद्दार गेस्ट हाउस में सभा कर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया गया और नारेबाजी करते हुए गढ़ परिसर तक रैली निकाली गई।

आरोप और मांगें:
भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने आरोप लगाया कि पट्टा वितरण, सफाई व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और पानी निकासी जैसे कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने हाल ही में 23 अक्टूबर को 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की निविदाओं में भारी धांधली का आरोप लगाया, जिसकी जांच के लिए कलेक्टर द्वारा गठित कमेटी भी निष्क्रिय रही।

ज्ञापन में टेंडर प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रमुख लोग उपस्थित:
विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता रमेश कुमार पारीक, मोहनलाल बबेरवाल, नेता प्रतिपक्ष लालचंद प्रजापत और अन्य कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश