Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश: करोड़ों की ज्वैलरी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार  

अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश: करोड़ों की ज्वैलरी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार  

रतनगढ़।1 दिसंबर को रतनगढ़ के मुख्य बाजार स्थित आरबी ज्वैलर्स में करोड़ों के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि चोरी की घटना में करीब 950 ग्राम सोने के जेवर, 200 किलो चांदी और 17 लाख नकद चोरी किए गए थे। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से संदिग्ध सिल्वर रंग की इरटिगा कार का पता लगाया गया। कार का पीछा करते हुए कुचामन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागीरथ (42), अजय सिंह (48), और यादराम (52) के रूप में हुई। इनका संबंध उत्तर प्रदेश और जयपुर से है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है।

वारदात का तरीका:
गैंग बेहद शातिर है और घटना से पहले पूरी रैकी करती है। चोरी के दौरान मास्क और दस्ताने पहनकर सीसीटीवी कैमरों को घुमा देती है। गैंग ने छत के रास्ते दुकान में घुसकर शटर तोड़ा और तिजोरी से जेवरात और नकदी चुराई।

पुलिस की कार्रवाई:
एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने में डीएसटी टीम राजगढ़ और स्थानीय पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। आरोपियों से पूछताछ में अन्य राज्यों में की गई चोरी और डकैती की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और वारदात में शामिल सभी संदिग्धों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश