Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकार किसानों को दे एमएसपी गारंटी कानून: कर्नल सोनाराम

सरकार किसानों को दे एमएसपी गारंटी कानून: कर्नल सोनाराम


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ के भोजलाई चौराहे पर स्थित राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश कार्यालय में बाढ़मेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का स्वागत किया गया। प्रदेश मुख्य संयोजक धर्मेंद्र किलका के नेतृत्व में साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर कर्नल सोनाराम चौधरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाकर लागू करना चाहिए। उन्होंने एमएसपी पर किसानों की फसल खरीद सीमा को बढाए जाने की मांग भी की। राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश मुख्य संयोजक धर्मेंद्र किलका ने कहा कि राजस्थान में किसानों की एमएसपी पर फसल खरीद की सीमा 60 दिवस से बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि किसानों की पूरी फसल बिक सके। इसी प्रकार 40 क्विंटल की फसल खरीदने की सीमा को बढ़ाकर 60 क्विंटल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में हनुमान कीलका, अशोक किलका, हरि भामू, प्रेरणा चौधरी, मुकेश किलका, प्रतिभा किलका, जीवन गोदारा आदि ने भी कर्नल सोनाराम चौधरी का स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश