Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरदारशहर की बेटी सूर्यांशी शेखावत ने जीता टेनिस में गोल्ड मैडल

सरदारशहर की बेटी सूर्यांशी शेखावत ने जीता टेनिस में गोल्ड मैडल


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसजीएफआई नेशनल टेनिस गर्ल्स टूर्नामेंट अंडर 17 में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को हराकर स्वर्ण पदक जीता हैं। पूरे देश की 26 टीम व 122 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने अजमेर आये थे। राजस्थान की प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाडी सरदारशहर की सूर्यांशी शेखावत ने अपने से वरिष्ठ व अनुभवी खिलाडियों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह जीत हासिल की। इसके साथ ही एकल प्रतिस्पर्धा में भी सूर्यांशी शेखावत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सूर्यांशी का चयन खेलो इंडिया मे भी हो गया है। उल्लेखनीय है कि सूर्यांशी सरदारशहर के वरिष्ठ अधिवक्ता बहादुर सिंह शेखावत की पोत्री एवं जितेन्द्र सिंह शेखावत की पुत्री है। खेल में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने सूर्यांशी के परिवारजनों व सूर्यांशी को बधाइयाँ देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश